Advertisement

अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, कैलाश नगर व किठवाड़ी में तोडफ़ोड़

*अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, कैलाश नगर व किठवाड़ी में तोडफ़ोड़*

*-लगभग 27 एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनियों में डीपीसी, बाउंड्री वॉल, मकान, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय एवं सडक़ नेटवर्क किए ध्वस्त*

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल, 22 जून

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग पलवल द्वारा रविवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पलवल के कैलाश नगर तथा गांव किठवाड़ी क्षेत्र में तोडफ़ोड़ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के सहयोग से शहरी क्षेत्र अधिनियम, 1975 के प्रावधानों के अंतर्गत अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार कार्यालय की टीम ने कैलाश नगर क्षेत्र में लगभग 5 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 25 से 30 डीपीसी, बाउंड्री वॉल, पांच मकानों तथा एक प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय को ध्वस्त किया गया।


इसके अतिरिक्त गांव किठवाड़ी में पलवल-किठवाड़ी रोड पर लगभग 22 एकड़ क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 50 से 60 डीपीसी, बाउंड्री वॉल, दो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालयों तथा सडक़ नेटवर्क को जेसीबी मशीनों की सहायता से तोड़ा गया। तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला नगर योजनाकार कार्यालय का फील्ड स्टाफ तथा पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
जिला नगर योजनाकार पलवल अनिल मलिक ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध अभियान को भविष्य में और अधिक सख्ती के साथ जारी रखा जाएगा, ताकि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों, भू-मालिकों तथा अवैध निर्माण करने वालों के मंसूबों को विफल किया जा सके। उन्होंने कहा कि समय रहते अवैध निर्माणों को हटाकर नियोजित शहरी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन को जागरूक करने के लिए अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट या संपत्ति खरीदने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!