Advertisement

उदयपुर पहाड़ी हत्याकांड का खुलासा: गंजबासौदा शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीवशर्मा

 उदयपुर पहाड़ी हत्याकांड का खुलासा: गंजबासौदा शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विदिशा पुलिस ने गंजबासौदा क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी विवेचना के परिणामस्वरूप घटना में प्रयुक्त सामग्री सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।
दिनांक 02 जून 2026 को थाना देहात गंजबासौदा में फरियादी भारत सिंह अहिरवार निवासी ग्राम गंज द्वारा अपने पुत्र कन्हैया उर्फ मनीष अहिरवार (20 वर्ष) के गुम होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर थाना देहात बासौदा में गुम इंसान क्रमांक 50/2026 दर्ज कर तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान दिनांक 04 जून 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उदयपुर की पहाड़ी पर झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहां शव की पहचान कन्हैया उर्फ मनीष अहिरवार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई तथा शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बासौदा में कराया गया।
मर्ग जांच के दौरान प्राप्त भौतिक, तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर आरोपी सूरज प्रजापति के विरुद्ध थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 426/2026 धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सूरज प्रजापति पिता राजू प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06, गायत्री नगर, बरेठ रोड, गंजबासौदा से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर, मृतक का मोबाइल फोन तथा मृतक के ई-रिक्शा की बैटरी एवं चार्जर बरामद किए गए। इसके उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जप्त मशरूका:
घटना में प्रयुक्त पत्थर, मृतक का मोबाइल फोन,, ई-रिक्शा की बैटरी एवं ई-रिक्शा चार्जर जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
सूरज प्रजापति, पिता राजू प्रजापति, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, गायत्री नगर, बरेठ रोड, गंजबासौदा।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया, निरीक्षक मोहर सिंह, उपनिरीक्षक रितुराज सिंह, उपनिरीक्षक गौरव रघुवंशी, उप निरीक्षक दिव्या पाराशर, उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गसिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक दिव्यक्रांति भार्गव, आरक्षक अरुण छारी, आरक्षक सरमन साहू, आरक्षक अभिषेक शुक्ला, आरक्षक रामनिवास मीना एवं आरक्षक सुरजीत जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!