Advertisement

पात्र बालिकाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना से वंचित न रहे और सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं

जिला ब्यूरो देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज 

पात्र बालिकाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना से वंचित न रहे और सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं – कलेक्टर

लाड़ली लक्ष्मी योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, पात्र बालिकाओं को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश

     कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज जिला स्तर पर संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांस्बा, सहायक संचालक श्री विवेक शर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

     बैठक में योजना अंतर्गत नवीन पंजीयन, लाभान्वित बालिकाओं की संख्या तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने निर्देश दिए कि योजना के पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी पात्र बालिका लाड़ली लक्ष्मी योजना से वंचित न रहे।

    समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक अध्ययनरत उन बालिकाओं के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनका पंजीयन अभी तक नहीं हो सका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे सभी प्रकरणों का सत्यापन कर पात्रता अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

    बैठक में शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से संबंधित सभी बालिकाओं की जानकारी शिक्षा पोर्टल पर अद्यतन की जाए। साथ ही बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बनाना है। इसलिए सभी अधिकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र बालिकाएं लाभान्वित हो सकें।

जिला ब्यूरो देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!