Advertisement

वाराणसी – यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: वाराणसी कमिश्नरेट के कई ACP बदले, 206 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला. वाराणसी कमिश्नरेट पर सबसे ज्यादा असर कई नए ACP की तैनाती, कई अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण प्रदेशभर में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

 अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट  सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

वाराणसी – यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: वाराणसी कमिश्नरेट के कई ACP बदले, 206 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला.

वाराणसी कमिश्नरेट पर सबसे ज्यादा असर कई नए ACP की तैनाती, कई अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण प्रदेशभर में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी स्थानांतरण सूची में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश के अनुसार वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात कई सहायक पुलिस आयुक्तों को अन्य जनपदों एवं कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई नए अधिकारियों की वाराणसी में तैनाती की गई है। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वाराणसी कमिश्नरेट में प्रमुख बदलाव

 संजीव कुमार शर्मा को ACP वाराणसी से अलीगढ़ भेजा गया।

 अवधेश कुमार विश्वकर्मा को वाराणसी कमिश्नरेट में ACP नियुक्त किया गया।

 प्रशान्त सिंह को ACP वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 वीर सिंह को ACP वाराणसी बनाया गया।

 प्रतीक कुमार को वाराणसी से अयोध्या स्थानांतरित किया गया।

 विदुष सक्सेना को वाराणसी से शाहजहांपुर भेजा गया।

 अंजनी कुमार राय को सुरक्षा शाखा वाराणसी से सचिवालय सुरक्षा लखनऊ भेजा गया।

 अनिल कुमार पाण्डेय को ACP वाराणसी नियुक्त किया गया।

 अनिल कुमार वर्मा को ACP वाराणसी की नई जिम्मेदारी मिली।

 विमल किशोर मिश्रा को प्रयागराज से ACP वाराणसी बनाया गया।

अतुल अंजान त्रिपाठी को वाराणसी से आगरा स्थानांतरित किया गया।

 अजय कुमार श्रीवास्तव को वाराणसी से कुशीनगर भेजा गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस तबादला सूची को प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के साथ कई जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

#UPPolice #TransferList #PoliceTransfer #VaranasiPolice #ACP #DSP #UPNews  #LatestNews ##viral #banaras #varanasi #VaranasiPolice

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!