बिना ट्यूशन 96% लाकर पेंड्रा की यशिता ने किया नाम रौशन, DEO रजनीश तिवारी ने घर पहुंचकर दी बधाई,
माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला की छात्रा ने बढ़ाया GPM जिले का मान, डीईओ रजनीश तिवारी ने खिलाई मिठाई,

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बिना किसी कोचिंग-ट्यूशन के 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पेंड्रा की यशिता मोटवानी ने परिवार, स्कूल और पूरे जिले का नाम रौशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी स्वयं उसके पेंड्रा स्थित निवास पहुंचे और बुके देकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।

माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल, गौरेला में अध्ययनरत यशिता मोटवानी ने अपनी कड़ी मेहनत और सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की है। डीईओ रजनीश तिवारी ने यशिता की लगन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए यशिता एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि बिना ट्यूशन के इतने अच्छे अंक लाना यह साबित करता है कि संकल्प और नियमित पढ़ाई से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।
इस अवसर पर डीईओ के साथ आलोक शुक्ला और संतोष सोनी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने यशिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों से भी उससे प्रेरणा लेने की अपील की। यशिता की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और पेंड्रा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।














Leave a Reply