भारतीय किसान कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, पार्टी को मिलेगा मजबूती, मरवाही के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए चन्द्रभान सिंह मरावी,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति से कांग्रेस पार्टी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना है।प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार एवं राम मोहन बरुआ, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एवं प्रदेश संगठन प्रभारी अकील हुसैन की अनुमति से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।

नियुक्त पदाधिकारियों में ब्लाक अध्यक्ष गौरेला ग्राम-पीपरखुटी के बजरंग वाकरे, ब्लाक अध्यक्ष पेंड्रा ग्राम- बचरवार के शिवांश दुबे और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण अंचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कटरा के चन्द्रभान सिंह मरावी को मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्त पदाधिकारियों में से चन्द्रभान सिंह मरावी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी के दिए हुए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे। पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पण कि भावना के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।इन नियुक्तियों के साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए इन पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।















Leave a Reply