पेंड्रा में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर और पैर मिला, लोगों में नाराजगी,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा के सहकारी बैंक के पास एक गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर और पैर मिला है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पेंड्रा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि यह घटना बहुत ही दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

















Leave a Reply