GPM पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल, 67 पुलिसकर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर जाने के निर्देश,

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। GPM जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार खिलारी ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमें 67 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। एसपी ने ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला कर दिया है, जिनकी एक ही स्थान पर तैनाती 3 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी थी। जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 67 पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में यह बदलाव रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा होने के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बताया कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से स्थानीय स्तर पर बनने वाले समीकरणों को तोड़ने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा भरने के लिए यह सर्जरी की गई है। तबादला सूची में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य संवर्ग के कर्मचारी शामिल हैं। यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है।

















Leave a Reply