Advertisement

ऑपरेशन F.A.C.E के तहत विदिशा पुलिस का डबल एक्शन — सिरोंज व बासौदा देहात में फर्जी सिम गिरोह पर करारा प्रहार

ऑपरेशन F.A.C.E के तहत विदिशा पुलिस का डबल एक्शन — सिरोंज व बासौदा देहात में फर्जी सिम गिरोह पर करारा प्रहार

150+ फर्जी सिम एक्टिव करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार — एक चेहरे से कई सिम बेचने वाले एजेंट बेनकाब

सिरोंज-बासौदा में संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

सिरोंज देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में फर्जी सिम विक्रेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन F.A.C.E (Facial Authentication Compliance Enforcement) के अंतर्गत जिला विदिशा में सिरोंज एवं बासौदा देहात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से सिम एक्टिव कर विक्रय करने वाले POS एजेंटों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं।
जांच में सामने आया कि POS एजेंटों द्वारा अलग-अलग उपभोक्ताओं के आधार कार्ड/वोटर आईडी का दुरुपयोग कर, उनकी जानकारी के बिना, उपभोक्ताओं के फोटो के स्थान पर स्वयं का फोटो लगाकर बड़ी संख्या में सिम कार्ड एक्टिव किए जा रहे थे।
बासौदा देहात में बड़ा खुलासा:
सायबर सेल विदिशा से प्राप्त CAF रिपोर्ट के आधार पर जांच में पाया गया कि POS एजेंट छत्रवंश उर्फ संजू कुशवाह द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 150 से अधिक फर्जी सिम कार्ड एक्टिव किए गए। आरोपी द्वारा एक ही प्रकार के नाम-पते (s/o नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यावदा पंचायत रबरयाई गंजबासौदा) का उपयोग कर वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान छिपाने का प्रयास किया गया।
प्रकरण में जांच के दौरान थाना बासौदा देहात में आरोपी छत्रवंश उर्फ संजू पिता जवाहर सिंह कुशवाह (35 वर्ष), निवासी मिर्जापुर गंजबासौदा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 419, 420, 468, 471 भादवि, 66C, 66D आईटी एक्ट एवं 42(3)(ई) दूरसंचार अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर विधिवत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। दिनांक 20.03.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गंजबासौदा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आरोपी की कार्यप्रणाली:
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अधिक सिम विक्रय दर्शाकर कंपनियों से बोनस एवं कमीशन प्राप्त करता था। इसके अलावा सिमों को अन्य कंपनियों में पोर्ट कर पुनः लाभ अर्जित करता रहा। फर्जी सिमों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म (जैसे पेटीएम आदि) पर खाते बनाकर भी आर्थिक लाभ लिया गया। कई सिम बंद हो चुकी हैं, जबकि कुछ अन्य व्यक्तियों को पुनः आवंटित होने की संभावना है।
थाना सिरोंज पुलिस की कार्रवाई:
दिनांक 19.03.2026 को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिरोंज क्षेत्र में एक ही चेहरे से कई सिम एक्टिव करने का मामला सामने आया। इस पर अपराध क्रमांक 120/26 धारा 419, 420, 468, 471 भादवि एवं 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट तथा 42(3)(e) दूरसंचार अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
👉 इम्तियाज पिता नसीरुद्दीन (35 वर्ष), निवासी हाजीपुर, सिरोंज
👉 फराज पिता हनीफ (25 वर्ष), निवासी दरीवालन, सिरोंज
👉 छत्रवंश उर्फ संजू पिता जवाहर सिंह कुशवाह (35 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, गंजबासौदा आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

➡️वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई:
उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी लटेरी (अतिरिक्त प्रभार सिरोंज) श्री अमरेश बोहरे एवं एसडीओपी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में की गई।

➡️सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक विमलेश कुमार राय, थाना प्रभारी देहात बासौदा निरीक्षक मनोज दुबे, उनि गौरव रघुवंशी (सायबर प्रभारी), उनि राकेश रघुवंशी, प्र.आर. पवन जैन, प्र.आर. दिव्यक्रांति भार्गव, आरक्षक शशांक, आरक्षक विष्णु, आरक्षक रामनिवास मीना एवं आरक्षक राहुल झा की सराहनीय भूमिका रही।

➡️विदिशा पुलिस की अपील:
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे संचार साथी ऐप का उपयोग कर अपने नाम पर जारी सिम कार्डों की जानकारी अवश्य जांचें। किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध सिम को तुरंत बंद कराएं एवं इसकी सूचना पुलिस को दें, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!