*थाना जुगैल पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित प्रकरण में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना जुगैल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 152/2025 धारा 137(2), 65(1), 64(2) बीएनएस व 3/4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त कुश पुत्र बच्चा दूबे निवासी ग्राम कदरा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 21 वर्ष को आज दिनांक 18.03.2026 को समय करीब 08:10 बजे मुखबिर की सूचना पर चौरा तिराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
कुश पुत्र बच्चा दूबे निवासी ग्राम कदरा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र 21 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, थाना जुगैल, सोनभद्र।
02. का0 दीपक कुमार, थाना जुगैल, सोनभद्र।
03. का0 मुकेश कुमार, थाना जुगैल, सोनभद्र।














Leave a Reply