Advertisement

सोनभद्र – *थाना अनपरा पुलिस की कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

*थाना अनपरा पुलिस की कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *अनिल कुमार* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी * हर्ष पाण्डेय* के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0- 53/2026 धारा 110 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 30 शस्त्र अधिनियम* से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

 

दिनांक *12.03.2026* को समय करीब *23:44 बजे* मुखबिर खास की सूचना पर *सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे* से अभियुक्त को पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से *एक अदद लाइसेंसी असलहा 12 बोर* बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आज दिनांक *13.03.2026* को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

*विशाल कुमार* पुत्र रमाशंकर प्रसाद, निवासी शिव मंदिर आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 *बृजेश कुमार दूबे*, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 *विजय कुमार*, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 *कमलेश सिंह यादव*, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!