Advertisement

मरवाही नगर पंचायत में सड़क निर्माण कार्य अधूरा, पार्षद ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टिमेटम,

मरवाही नगर पंचायत में सड़क निर्माण कार्य अधूरा, पार्षद ने प्रशासन को दिया 7 दिन का अल्टिमेटम,

सड़क अधूरी, दुर्घटनाएं बढ़ीं: पार्षद अमर गुप्ता ने उठाई आवाज

नगर पंचायत मरवाही में सड़क निर्माण कार्य की जर्जर स्थिति, पार्षद ने की शिकायत,प्रशासन से मांगा स्पष्टीकरण

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। नगर पंचायत मरवाही के वार्ड क्रमांक -10, 07, 02 में पिछले वर्ष 2025 मार्च/अप्रैल में बी.टी. सड़क (डामरीकरण) का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा प्रारंभ किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। आम जनताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए युवा पार्षद अमर गुप्ता ने पूर्व में भी लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन आज तक विभाग द्वारा न तो कार्य पूर्ण कराया गया है, और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है। सड़क अधूरी होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और धूल एवं कीचड़ से स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है। पार्षद अमर गुप्ता ने शिकायत पत्र के जरिए नगर पंचायत मरवाही प्रशासन से स्पष्टीकरण देने की मांग की है कि आखिर सड़क निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने के पीछे के कारण क्या हैं? क्या ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है? सड़क की जर्जर स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है? और कब तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा?

पार्षद अमर गुप्ता ने नगर पंचायत मरवाही प्रशासन को 7 दिवस का अल्टिमेटम दिया है, और कहा है कि यदि आगामी 7 दिवस के भीतर प्रशासन की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है या निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो वे समस्त नगर पंचायत वासी जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही, इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों (कलेक्टर/संभागायुक्त) एवं विभागीय मंत्री से साक्ष्यों सहित की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। पार्षद अमर गुप्ता ने कहा है कि आम जनताओं के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है, और वे इस मामले को लेकर कोई भी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराएं, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!