Advertisement

सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित पर सरकारी वाहन के दुरूपयोग का आरोप, घोटाले में बड़ी कार्रवाई

संवाददाता:-
हर्षल रावल सिरोही/राज.

सिरोही जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित पर सरकारी वाहन के दुरूपयोग का आरोप, घोटाले में बड़ी कार्रवाई


सिरोही। जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग और फर्जी बिल भुगतान के गंभीर आरोप लगे हैं, जबकि जिला परिषद सीईओ की चुप्पी पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। वहीं जयपुर में RGHS घोटाले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर और डीग जिलों के 8 पैरामेडिकल स्टाफ को निलंबित किया है. अब तक 19 एफआईआर दर्ज और 39 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है। इन मामलों ने सरकारी सिस्टम की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
सिरोही में जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वे सरकारी वाहन को कार्यालय में खड़ा रखने के बजाय प्रतिदिन अपने निजी कार्यों में उपयोग कर रहे हैं। साथ ही वाहन के बिल भुगतान के लिए फर्जी तरीके अपनाने और सरकारी लोग बुक को गलत तरीके से भरने का भी आरोप लगाया गया है। इस पूरे मामले में जिला परिषद सीईओ की चुप्पी पर भी प्रश्न उठ रहे हैं और इसे सरकारी धन के दुरुपयोग से जोड़कर देखा जा रहा है। जयपुर में राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से जुड़े घोटाले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
अनियमितताओं के मामले में भरतपुर और डीग जिलों में कार्यरत 8 पैरामेडिकल स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अब तक इस घोटाले में 19 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और अस्पतालों, फार्मेसियों व लाभार्थियों से करीब 39 करोड़ रुपये की रिकवरी की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!