संवाददाता अय्यूब आलम
गोण्डा जनपद में मीना शाह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अंतर्गत पहले से ही चल रहे मीना शाह डिग्री कॉलेज (MSITM) और बचपन प्ले स्कूल के सफल संचालन के बाद मीना शाह पब्लिक स्कूल का आगाज़ एवं भव्य उद्घाटन संस्था के मैनेजर श्री हसन सईद एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. लाइक अली खान के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक के विकास और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मीना शाह डिग्री कॉलेज के डीन अजय टंडन ने अपने संबोधन में समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के मैनेजर श्री हसन सईद ने अपने उद्बोधन में उपस्थित अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मीना शाह पब्लिक स्कूल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मीना शाह डिग्री कॉलेज और बचपन प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक एवं ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन मीना शाह डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक अखिलेश पाठक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सैय्यद राशिद इक़बाल हाजी जकी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर उमेश आर्या, बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर अशोक सिंह, फाइनेंस मैनेजर नवीन सिंह, फिरोज़, डॉ. इरशाद आलम, डॉ. सादिर आलम, फातिमा, प्रिंसिपल अरुण मोरस, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा सहित तमाम पत्रकार एवं शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक तथा मीना शाह डिग्री कॉलेज और बचपन प्ले स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
















Leave a Reply