Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रेस क्लब जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रतीक चिन्ह का विमोचन,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रेस क्लब जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रतीक चिन्ह का विमोचन,

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रेस क्लब जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रतिनिधि मंडल ने अपने संगठन पदाधिकारियों के निर्वाचन पश्चात उनके आवास में भेंट की इस अवसर पर प्रेस क्लब जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के “लोगो” ( प्रतीक चिन्ह ) का विमोचन भी मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। संघ के सदस्यों ने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के समुचित विकास हेतु सुझाव प्रस्तुत किया। चर्चा के दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही आदिवासी बाहुल्य जिला है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्य जीवो की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। यह जिला अपनी ऐतिहासिक विरासत भी समेटे हुए हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने अपनी पत्नी मृणालिनी देवी का इलाज गौरेला के सेनेटोरियम अस्पताल में कराया था। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के साथियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही जिला मुख्यालय गौरेला में प्रेस क्लब के भवन निर्माण हेतु राशि का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही जिले के विकास हेतु उन्होंने पत्रकारों के द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से अमल में लाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष असद सिद्दीकी, सचिव योगेंद्र सिंह नहरेल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय, संयुक्त सचिव अजीत गहलोत, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा, मुरारी लाल रैदास, कमाल खान, उमेश अग्रवाल, संतोष नामदेव, सूरज यादव, तनवीर आलम, तापस शर्मा, गौरव जैन, सुहेल मंसूरी, बीरेंद्र पांडेय, राजेंद्र सोनी, संजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमित तिवारी, प्रयास केवर्त, श्रीनिवास सुमेर, राकेश राजपूत, महेश पाटस्कर, लक्ष्मी नारायण सरकार सहित जिला प्रेस क्लब गौरेला पेंड्रा मरवाही के पत्रकार उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!