सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में कौशल विकास समिति की बैठक आयोजितज
सिंगरौली 9 फरवरी 2026/
सिंगरौली से सूरज उपाध्याय की रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज़

सीईओ जिला पंचायत के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने 17 फरवरी को सरई आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि
रोजगार मेले में भाग लेने वाली सभी औद्योगिक कम्पनिया प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के उपरांत एक निर्धारित समय में चयनित अभ्यर्थियो को रोजगार के अवसर उपलब्ध करायें। उन्होने निर्देश दिए कि औद्योगिक कम्पनिया सूचित
की गई रिक्तयो के अनुसार अधिक से अधिक अभ्यर्थियो को पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के साथ चयनित करे। रिक्त पदो एवं भर्तीयो की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि संबंधित विभाग उनके यहा से होने वाली युवाओ की भर्ती के संबंधित प्रक्रिया पूरा फालोअप करे। प्रक्रिया को पूर्ण करने में अभ्यर्थी की सहायता करे। इसी के साथ
रोजगार मेलो के अलावा भी अन्य कैम्पस सलेक्शन का आयोजन युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान एनएपीएस, एनएटीएस एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत अप्रैटिशशिप की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि सभी
औद्योगिक कम्पनिया उक्त अप्रैटिशशिप हेतु पोर्टल में रजिस्ट्रेसन कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। लक्ष्य अनुसार युवाओ को अप्रैटिशशिप प्रोग्राम में शामिल करे।
सीईओ जिला पंचायत ने सभी
औद्योगिक कम्पनियो के प्रतिनिधियो को निर्देश दिए कि कम्पनिया अपने अपने कार्यो संचालन में उपयोगी ट्रेड की जानकारी उपलब्ध कराये ताकि आईटीआई के माध्यम से संबंधित ट्रेडो के अनुसार युवाओ को
प्रशिक्षित कर लोकल स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही आईटीआई सुझाव दिये गये ट्रेड अनुसार कोर्स एवं प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओ को रोजगार नियोजन हेतु तैयार करे। उन्होने कहा कि सभी आईटीआई संस्थानो
को अपने पाठ्क्रम एवं मशीनरी को वर्तमान तकनीको अनुसार अपगं्रेड करने की आवश्यकता है। बैठक क दौरान रोजगार को बढ़ावा देने हेतु उपस्थित कम्पनियो के प्रतिनिधियो से सुझाव भी लिए गए। कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने
बताया कि पैरामेडिकल, माईनिंग सेफ्टी जैसे क्षेत्रो में अप्रैटिशिप कोर्स चालने की आवश्यकता है। साथ ही संस्थानो में इन्डस्ट्रीज के स्पेसलिस्ट द्वारा गेस्ट लेक्चर का आयोजन कर बच्चो को रोजगार के नए पहलुओ से अवगत कराया जाये। महिलाओ में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सीईओ जिला पंचायत ने कम्पनि
यो को निर्देश दिए कि कम्पनिया अपने कैन्टीन में एसएसजी द्वारा निर्मित उत्पादो का उपयोग करे ताकि महिलाओ को रोजगार का अवसर मिल सके। उन्होने कहा कि जिले में
स्थित एमएसएमई अपने मैनुफेक्चिरिंग के दौरान उपयोग किए जाने वाले मध्यवर्ती सामंग्रियो की जानकारी प्रस्तुत करे ताकि इन सामंग्रियो के निर्माण हेतु लोकल
स्तर पर यूनिट स्थापित कर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में आगामी 17 फरवरी को सरई में आयोजित विकास खंड स्तरीय युवा संगम, रोजगार स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल
अप्रेंटिसशिप मेला में अधिक से अधिक कंपनियों को शामिल होने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जीएम डीआईसी नवीन कुशवाहा, आईटीआई प्राचार्य एवं प्रभारी रोजगार अधिकारी
श्यामलाल,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, टीपीओ श्री एन. के. पटेल एवं ओपी वैश्य, NTPC, हिंडाल्को, NCL, अदाणी पावर, रिलायंस पावर सहित अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए

















Leave a Reply