बस पलटने से 20 से अधिक घायल, दो की हालत गंभीर

चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप, मौके से फरार
कटनी, 9 फरवरी। बहोरीबंद से कटनी की ओर आ रही पांडे बस सर्विस की एक यात्री बस रविवार शाम को बिलहरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बरखेड़ा-कनकी मार्ग पर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
यात्रियों के अनुसार बस चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और नशे की हालत में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है और चालक की तलाश तथा नशे की जांच के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं—
सुक्कू बाई (60 वर्ष, पति रमेश पटेल, बिलहरी)
ईश्वरदीन (27 वर्ष, पिता रामेश्वर, सतना)
रामेश्वर पटेल (पिता गया प्रसाद, बरखेड़ा)
संगीता लोधी (33 वर्ष, पति नारायण, बडखेरा)
राजेंद्र उपाध्याय (58 वर्ष, पिता राम प्रताप, अंडिया पिपरिया)
पतिया वंशकार (50 वर्ष, पति पतेरे, पहरुआ)
कमलाबाई (32 वर्ष, पति सुरेंद्र कोल, पहरुआ)
जिगर वंशकार (10 वर्ष, पिता सुरेश, बरखेड़ा)
दीपांशु लोधी (4 वर्ष, पिता नारायण, बडखेरा)
सुरेश वंशकार (34 वर्ष, पिता बाराती, बरखेड़ा)
शिल्पा चौधरी (26 वर्ष, पति संजू, पटोरिया)
इमरत (पिता दरबारी चौधरी, बिलहरी)
प्रीति चौधरी (पति मंजू, बिलहरी)
सविता (22 वर्ष, पति अंजू चौधरी, पटेरी)
प्रियंका चौधरी (24 वर्ष, पति शिवांग, पटेरी)
सहित अन्य यात्री।
पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।














Leave a Reply