गणतंत्र दिवस पर पत्रकार भवन में उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं के लिए चिकित्सकों का सम्मान।
संवाददाता देवेंद्र कुमार गौतम सत्यार्थ न्यूज़

। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर तहसील प्रेस क्लब तेंदूखेड़ा द्वारा पत्रकार भवन में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 9:30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नगर परिषद अध्यक्ष पं विष्णु शर्मा का स्वागत तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष पं. राधाबल्लभ पाण्डेय ने किया। ध्वजारोहण नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण उपरांत नगर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट चिकित्सकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शचिंद्र मोदी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जैन, डॉ. शिवप्रसाद शर्मा (मंडलकर), डॉ. प्रताप राय, डॉ. सौरभ एवं दंत चिकित्सक डॉ. प्रभांशी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दामोदर जाटव एवं डॉ. रामेश्वर पटेल को उनके अनुकरणीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पूजा सोनी, तहसीलदार निर्मल पटले, नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, सीएमओ राजीव लोचन कटारे सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों में वैश्य जिला अध्यक्ष अजय परिधान, अजय गुप्ता, सुनील जैन, राजीव अग्रवाल, संतोष पटेल, डब्बल कोरी, रामचरण त्रिपाठी सहित अनेक प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे। पत्रकारों की भूमिका को प्रशासन और समाज के बीच सेतु बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पं. राधाबल्लभ पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष एवं अधिमान्य पत्रकार जीवेश चौरसिया, दिनेश विश्वकर्मा, नितिन राय, मिथलेश अग्रवाल, राजू राजपूत, राजा जाटव, जितेंद्र रजक, राजेश पटेल, शुभम पाण्डेय सहित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जीवेश चौरसिया एवं आभार शुभम पाण्डेय ने व्यक्त किया।

















Leave a Reply