महुली में भव्य प्रभात फेरी, सजीव झांकियों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा म
(महुली (दुद्धी), सोनभद्र। नितेश कुमार)
दुद्धी क्षेत्र के महुली में स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, एम.एस. आदर्श महाविद्यालय एवं मॉडर्न आई.टी.वी. हिराचक के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में मां काली, भारत माता, वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, शिव-पार्वती एवं राधे-कृष्ण की सजीव व आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रभात फेरी आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड एवं रीवा–रांची मार्ग होते हुए राष्ट्रीय हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा के प्रांगण में पहुंची, जहां कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज कुमार मिश्रा (अधिवक्ता) एवं विशिष्ट अतिथि भुल्लू राम कन्नौजिया, अंजनी सिंह तथा शेषनारायण पांडेय (थाना उपनिरीक्षक, विंढमगंज) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात अतिथियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती एवं विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. सफीक आलम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप-धूप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम, डायरेक्टर मंसूर आलम एवं प्रबंधक महबूब आलम द्वारा माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण कर किया गया।
इसके बाद चारों शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों की खूब सराहना बटोरी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली) एवं नवनीत कुमार मिश्रा (प्रवक्ता, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष, विंढमगंज), दिलीप कुमार कन्नौजिया, विश्वनाथ शर्मा, अरविंद जायसवाल (ग्राम प्रधान, महुली), चंद्र प्रकाश प्रजापति (पूर्व प्रधान), क्लामुद्दीन सिद्दीकी, बुंदेल चौबे, मनोज कुमार कन्नौजिया, संतोष कुमार कन्नौजिया, अमित कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार, कृष्ण मुरारी, जयप्रकाश शर्मा, अवधेश कुमार, विकास कुमार कन्नौजिया, आलोक कुमार कन्नौजिया, मेराज अंसारी, हृदयनारायण, कंचन देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

















Leave a Reply