Advertisement

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महुली में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महुली में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा
(दुद्धी, सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, महुली शाखा में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बैंक शाखा के मैनेजर राहुल सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। तिरंगा फहराने के पश्चात गणतंत्र दिवस के महत्व पर संक्षिप्त चर्चा की गई।
इस अवसर पर अमित कुमार कनौजिया, वरिष्ठ पत्रकार सुशील गुप्ता, कामेश्वर कनौजिया, कमलेश कनौजिया (हार्डवेयर दुकान), कलामुद्दीन (सुजुकी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!