माचलपुर प्रीमियर लीग का हुआ समापन, भगोरी ने जीता खिताब
ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश

माचलपुर: नगर में चल रहे एमपीएल (MPL) सीजन-2 का समापन गुरुवार को फाइनल मैच के साथ हुआ।
मैच की शुरुआत नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़ ने टॉस करवाकर की। दस दिनों से चल रही इस सीरीज में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
नगर के युवा खेल प्रेमी भी खेल से जुड़े रहे और प्रतिदिन खेल का आनंद लिया।
पहला मैच जीरापुर और जयहिंद खिलचीपुर के बीच हुआ, जिसमें खिलचीपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला भगोरी-11 और जय हिंद खिलचीपुर के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भगोरी ने 10 ओवर में 129 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलचीपुर की टीम 92 रन पर सिमट गई।

भगोरी की ओर से चेतन जायसवाल (माचलपुर) ने सर्वाधिक 53 रन की बेहतरीन पारी खेली। ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ सांवरिया गुर्जर रहे, जिन्हें विशेष प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और बल्लेबाज को भी पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक हजारीलाल दांगी रहे। उन्होंने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 41 हजार रुपये दिए। साथ ही दूसरे स्थान पर रही टीम को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये दिए गए। समापन समारोह पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुनसिंह गुर्जर ने सभी का आभार माना।
समापन के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई, हनुमान पाटीदार, रामगोपाल खंडेलवाल, अर्जुनसिंह पँवार, संजय सिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़, थाना प्रभारी भगीरथ शाक्य, आरआई राजेन्द्र बरदानिया, पटवारी आशीष नागर और आयोजन समिति से अर्जुन सिंह गुर्जर, अमन अग्रवाल, राजू पँवार, शुभम कोठारी, बजरंग पाटीदार, शानू शर्मा, पवन गुर्जर, संजय पँवार, लखन मकवाना, दीपक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


















Leave a Reply