भक्ति में हुआ पूरा गांव ग्रामीणों ने निकाली भव्य राम शोभायात्रा
ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश

समीपवर्ती ग्राम लसूलडिया में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस कार्यक्रम की शुरूवात आज से दो वर्ष पूर्व श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के वर्ष से हुई लगातार जो लगातार भव्य रूप से मनाया जा रहा है! तभी से गांव में प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है! भगवान श्री राम की शोभायात्रा की शुरूवात गांव के बालाजी मंदिर से हुई जिसमे बड़ी संख्या में गांव के महिला पुरुष युवाजन डीजे और बैंड बाजे की धुन पर नचाते गाते हुवे चल रहे थे शोभायात्रा में आगे भगवान राम की झांकी सजाई गई थी जिसका गांव वालों ने घर घर पूजन कर आरती की शोभायात्रा पूरे गांव से होते हुवे राममंदिर रामदेव मंदिर होते हुवे हनुमान मंदिर पहुंची जहां पर भंडारे का आयोजन हुआ!

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विधायक हजारीलाल दांगी ने धर्मशाला निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ,जिला पंचायत सदस्य जसवंत गुर्जर ,हनुमान पाटीदार मण्डल अध्यक्ष अमिता मंडलोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!

















Leave a Reply