Advertisement

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक विंढमगंज थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

विंढमगंज थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित

दुद्धी, सोनभद्र | रिपोर्ट: नितेश कुमार

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सलैयाडीह गांव में आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की अवधारणा को साकार करना रहा।

इस अवसर पर महिलाओं को नए कानूनों के बारे में जानकारी दी गई तथा जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें—

1090 (महिला हेल्पलाइन)

181

112 (आपातकालीन सेवा)

1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)

1076

108, 102 (एम्बुलेंस सेवा)

साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930

शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—

मातृ वंदन योजना

कन्या सुमंगला योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

सामूहिक विवाह योजना

के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई और महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

वहीं क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके अंतर्गत मनचलों को सख्त चेतावनी दी गई कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!