Advertisement

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत विंढमगंज में बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत विंढमगंज में बालिकाओं को किया गया जागरू

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)

(सोनभद्र)।विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज विंढमगंज के समीप ग्रामीण बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की अवधारणा को साकार करना रहा। इस अवसर पर बालिकाओं को नए कानूनों की जानकारी देते हुए जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की प्रक्रिया को सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया।

बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से—

1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं जैसे—

मातृ वंदन योजना,

कन्या सुमंगला योजना,

निराश्रित महिला पेंशन योजना,

सामूहिक विवाह योजना

के बारे में जानकारी देते हुए बालिकाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम एवं घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता का आश्वासन दिया गया।

वहीं, क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके दौरान मनचलों को सख्त चेतावनी दी गई कि बालिकाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!