विंढमगंज में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरू
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा तेघड़ा मंदिर, घिवही के पास ग्रामीण महिलाओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” की अवधारणा को साकार करना रहा। इस अवसर पर महिलाओं को नए कानूनों की जानकारी दी गई तथा जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया।
साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—
मातृ वंदन योजना
कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
सामूहिक विवाह योजना
के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम एवं घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा महिलाओं से उनकी समस्याओं को जानकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
वहीं, क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया गया, जिसके दौरान मनचलों को सख्त हिदायत दी गई कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विंढमगंज में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक


















Leave a Reply