Advertisement

मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत सलैयाडीह में महिलाओं को किया गया जागरूक

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे एवं महिला कांस्टेबल ज्योति सोनकर, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा ग्राम सलैयाडीह एवं शिव मंदिर के पास ग्रामीण महिलाओं से समन्वय स्थापित कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” को साकार करना रहा। इस दौरान महिलाओं को नए कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों जैसे—
1090, 181, 112, 1098, 1076, 108, 102 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त वर्तमान में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे—
मातृ वंदन योजना
कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
सामूहिक विवाह योजना
आदि के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया गया और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
वहीं क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग भी की गई और मनचलों को सख्त हिदायत दी गई कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!