गौरेला-पेंड्रा–मरवाही जिले के शुभम पेन्द्रो बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव,
आदिवासी कांग्रेस को मिली नई ताकत, शुभम पेन्द्रो का बड़ा ओहदा, बड़ी जिम्मेदारी, आदिवासी कांग्रेस को मजबूत बनाने की कवायद,
GPM के युवा नेता का बड़ा सम्मान, आदिवासी कांग्रेस में शुभम पेन्द्रो की नई पारी, प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई,

सूरज यादव, गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिले के युवा आदिवासी नेता शुभम पेन्द्रो को छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार हुई है। छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने इस नियुक्ति की घोषणा की है।

शुभम पेन्द्रो की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज में हर्ष और उत्साह है। संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को आदिवासी कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि शुभम पेन्द्रो का संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए लाभकारी होगी। नियुक्ति के बाद शुभम पेन्द्रो ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को ग्राम, सेक्टर और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

शुभम पेन्द्रो बिलासपुर जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्य भी रह चुके हैं। वे मरवाही क्षेत्र में एक सशक्त और जमीनी युवा आदिवासी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसजनों, सामाजिक संगठनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।



















Leave a Reply