अतिथि शिक्षकों का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन, प्रदेशभर में आंदोलन का आव्हान
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में अतिथि शिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, रैली एवं ज्ञापन आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय आव्हान जारी किया गया है।
संघ के जिला अध्यक्ष श्री रवि पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पांढुर्णा जिला सहित प्रदेश के सभी जिलों में 2 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक जिला स्तर पर यह आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपनी लंबित मांगों, अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर भविष्य सुरक्षित करने, तथा अन्य तात्कालिक समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

उन्होंने बताया कि आंदोलन के अंतर्गत धरना प्रदर्शन, आमरण अनशन, रैली एवं ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संघ का उद्देश्य अतिथि शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करना और शासन का ध्यान उनकी वर्षों से लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना है।
श्री रवि पाटिल ने पांढुर्णा जिले के समस्त जिला, ब्लॉक एवं संकुल अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाओं से आव्हान किया है कि वे अपने हक और अधिकारों को प्राप्त करने के लिए 2 से 4 जनवरी तक प्रतिदिन आंदोलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आंदोलन को सफल बनाएं।


















Leave a Reply