“पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची और जिला पंचायत सभापति बूंदकुंवर मास्को ने बच्चों को पिलाया पोलियो का खुराक”

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। जीपीएम जिले में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची और जिला पंचायत सभापति बूंदकुंवर मास्को ने सामूदायिक स्वास्थ केंद्र मरवाही में बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाकर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए इस अभियान के महत्व पर जोर दिया और सभी से सहयोग की अपील की। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर ने बताया कि जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य है। पल्स पोलियो अभियान रविवार 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक चलेगा। आज सभी बूथ में बच्चों को पोलियो का खुराक दिए गए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अगले 2 दिन मितानिनों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओ द्वारा घर घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से सक्रिय है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और इस अभियान के माध्यम से हम जिले के सभी बच्चों को पोलियो से बचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो का खुराक जरूर दिलाएं।

जिला पंचायत सभापति बूंदकुंवर मास्को ने भी इस अभियान के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह अभियान बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस अभियान के लिए बधाई दी और सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
















Leave a Reply