Advertisement

सुसनेर-मां बगलामुखी मंदिर परिसर में थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित छोटे बच्चों के लिए क्षेत्र के युवाओं द्वारा 136 यूनिट रक्तदान

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली कि रिपोर्ट

मां बगलामुखी मंदिर परिसर में थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित छोटे बच्चों के लिए क्षेत्र के युवाओं द्वारा 136 यूनिट रक्तदान

“यूथ संकल्प रक्त समूह मालवा के तत्वाधान में आगर जिले का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर”

 

सुसनेर नि.प्र./ रविवार 11:00 बजे नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर प्रांगण में यूथ संकल्प रक्त समूह मालवा के तथावधान में थैलीसीमिया और केंसर से पीड़ित छोटे छोटे नन्हे बच्चों को रक्तदान सेवा मिले और उनके जीवन को नई ऊर्जा मिले इसके संकल्प को लेकर नलखेड़ा क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन कियागया । इस शिविर की सूचना का प्रचार- प्रसार पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आसपास के सभी लोगो को की गई एवं लोगो ने इस आयोजन में बड़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। यह आयोजन युवाओं की टीम संस्था ‘ यूथ संकल्प रक्त समूह मालवा’ के माध्यम से हुआ। संस्था से कपिल वेदिया, नरेंद्र रुपरिया, मनोज पाटीदार, मंजीत लोलकी, महेश पाटीदार, देवेंद्र प्रजापति, नरेंद्र पाटीदार, पवन कुंभकार आदि एवं समस्त संस्था एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग यह आयोजन पूर्ण हुआ। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पीतांबरा सेवा समिति और अन्य सहयोगी समाज संगठनों का भी सहयोग मिला। इस रक्तदान शिविर में 136 यूनिट सफल रक्तदान हुआ जो की क्षेत्र और जिले का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर है। रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहण श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर के रक्तकोष विभाग द्वारा किया गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!