Advertisement

सुसनेर-2 बच्चो के सिर से उठा पिता का हाथ – खेत पर काम कर रहे अधेड़ की करंट लगने से मौत।

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली कि रिपोर्ट

2 बच्चो के सिर से उठा पिता का हाथ – खेत पर काम कर रहे अधेड़ की करंट लगने से मौत।

सुसनेर / 17 मार्च 2024 सोयतकला के समीपस्थ ग्राम लोहारिया में रविवार प्रातःकाल प्याज की फसल में पानी देने के लिए किसान की मोटर चलाते वक्त मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी अनुसार किसान रमेश पिता सीताराम विश्वकर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी लोहारिया रविवार प्रात:काल अपने घर के समीप खेत पर प्याज को पानी पिलाने के लिए मोटर चलाने गए थे मोटर चलाते समय उनका हाथ बिजली के तार पर जा लगा जिस कारण किसान रमेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए , परिजन तुरंत आनन फानन में उनको निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयत कलां लेकर आये । डॉक्टर मुकेश जाट ने रमेश के शरीर का पूर्ण रूप से परीक्षण के उपरांत मतृ घोषित किया। थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार प्रातः किसान लोहारिया के किसान की करंट लगने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम किया है मामला विवेचना में लिया गया वही शव का पीएम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!