Advertisement

पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टीकमगढ़ पुलिस एवं एसबीआई के समन्वय से आयोजित हुआ कार्यक्रम
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस और एसबीआई बैंक के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* एवं कलेक्टर विवेक श्रोतीय* ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस बल एवं आमजन को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई कि वे कभी भी अपनी निजी,बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान के साथ किसी भी माध्यम से शेयर नहीं करेंगे एवं स्वयं जागरूक होकर अपने परिजनों को भी जागरूक करेंगे ।

साइबर सुरक्षा हेतु जागरूकता रथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुजरेगा और आमजन को नुक्कड़ नाटक, लाउडस्पीकर संदेश और वाहन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से साइबर अपराध और उसके प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा।
इस पहल के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, साइबर अपराध से बचाव और सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में नगरपालिका सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश पटेल, एसबीआई बैंक से कैलाश नारायण आर्य,वीरेंद्र चौरसिया,अर्श खरे,फैजल मिर्जा,नशीम सिद्दकी बैंक पदाधिकारी और पुलिस कार्यालय, साइबर सेल का स्टाफ उपस्थित रहा।

टीकमगढ़ पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी बैंकों एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!