(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
दुद्धी सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गांव में आगामी छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने कनहर नदी छठ घाट की साफ-सफाई अभियान चलाया। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व प्रधान यदुनाथ प्रसाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने छठ घाट पहुंचकर श्रमदान किया।
इस दौरान छठ घाट की स्थिति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य छठ पूजा और जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
साफ-सफाई अभियान में महेश्वर प्रसाद यादव, बृज किशोर यादव, चंद्रमणी यादव, निशांत यादव, श्याम किशोर यादव, अखिलेश, विकास, राजेश, चंदन, संतोष सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान कनहर नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, इसलिए साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

















Leave a Reply