(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली महुअरिया टोला में शंकर झंकार नाट्य कला परिषद का निरीक्षण विंढमगंज थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों से वार्ता कर आयोजन स्थल पर समुचित व्यवस्थाओं के मद्देनजर जरूरी निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध एक बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।
श्री शंकर झंकार नाट्य कला परिषद के अध्यक्ष अरविंद जसवाल (ग्राम प्रधान महुली)ने बताया कि समिति का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आयोजित नाट्य महोत्सव में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर नाटकों का मंचन किया जाएगा।

थाना प्रभारी ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।इस अवसर पर उपस्थित दर्शकों ने नाटक की प्रशंसा की और आयोजकों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजसेवी और दर्शक उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं- क्लामुदीन सिद्दीकी, डॉ. बद्रे आलम, बुधनाथ कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, चंद्रप्रकाश प्रजापति, अन्नत सिंह गोंड, विनय कुमार कन्नौजिया, दयाराम कन्नौजिया, राजनाथ गोस्वामी, धर्मेंद्र गुप्ता, एकलाख, समिति संरक्षक शिवदास शर्मा, प्रबंधक प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष भगवानदास कन्नौजिया, सचिव दिलीप कुमार जायसवाल, राजेश कुमार शर्मा, लालमणि शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, उदय शर्मा, जसवंत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और आम दर्शक उपस्थित रहे


















Leave a Reply