विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के आगे आबकारी विभाग नजर आता है बेबस और लाचार

गंज बासौदा शहर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार का वेखोफ चल रहा है शराब का कारोबार,और ठेकेदार की अवैध शराब बिक रही है शराब की बिक्री जोरों पर है। क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब को बिकने से रोक पाने में आबकारी विभाग नाकाम हुआ, अवैध शराब की बिक्री से शराब ठेकेदार तो फल-फूल ही रहे है। आबकारी विभाग भी अप्रत्यक्ष रूप से शराब ठेकेदार को संरक्षण दे रहे है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार
सुरा प्रेमियों की भावनाओं के साथ हो रहा खिलवाड़ मंहगी और मिलावटी बिक रही शराब

बिक रही हैं मंहगी और मिलावटी शराब, मिलावटी शराब भी शराब ठेकेदार के लोग बेच रहे हैं,आबकारी विभाग पर ठेकेदार की चापलूसी करने के आरोप लग रहे हैं।
अवैध शराब के बिकने से क्षेत्र की जनता ने चेतावनी दी है यदि आबकारी विभाग द्वारा आस-पास के क्षेत्र में शराब गांव-गांव,गली- गली में शराब बेचने का कारोबार करने वाले ठेकेदार अंग्रेजी शराब में देसी शराब मिलकर सुरा प्रेमियों के साथ खिलवाड़ कर ऊंचे दामों में शराब बेचकर अपनी जेब भर रहे ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई,तो जनता सड़कों पर उतरेगी। क्यों कि अनेकों बार समाचार पत्रों में बिक रही अवैध शराब की खबरें प्रकाशित भी हुई लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारीयों ने किसी भी खबर को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जिसके परिणाम स्वरूप अवैध शराब के बिकने का काम जोरों पर है।
शहर की गली गली में ग्राम पचमा,मुरादपुर,चौरावर,बावली,पिपरिया जाफराबाद,बेरखेड़ी अंबा नगर (कुरावद)आगासोद ग्रहणी,खरतरी के अलावा और भी कई गांव है जो अवैध शराब के कारोबार की गिरफ्त में हैं।

















Leave a Reply