Advertisement

वन विभाग की कार्रवाई: अवैध पेड़ कटान में लिप्त दो ट्रैक्टर सीज

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)विंढमगंज सोनभद्र वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्गी वन ब्लॉक में फैले विशाल जंगलों में लगे हरे हरे पेड़ जामुन, अर्जुन, आसन, साखु के वृक्षों की नई-नई निकलने वाली वृक्षों के टहनियों (साख तरासी) को अवैध रूप से काटकर कोर्गी बालू साइड पर रास्ता बनाने के लिए ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को रेंजर के नेतृत्व में वन कर्मियों ने पड़कर वन अधिनियम की 1927 की धारा 5/26 एवं वन उपज अभीवहन नियमावली 1978 की धारा 41/42 के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर चंदन कुशवाहा व अवधेश कुशवाहा पुत्र बाऊल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा पुत्र जवाहर कुशवाह निवासी कोर्गी मौके से भागने में सफल रहे।
वन दरोगा अवधेश प्रसाद ने बताया कि वन रेंज के अंतर्गत बहने वाली कनहर नदी पर ग्राम पंचायत कोर्गी में बालू बिक्री का साइड खुल गया है ठेकेदारों के द्वारा बालू साइड तक जाने के लिए बनाए जा रहे रास्तों में गांव के लोगों के द्वारा अवैध रूप से वन रेंज कोर्गी वन ब्लॉक से नई-नई वृक्षो को काटकर ले जाने की सूचना मिली जिस पर आज अवैध रूप से वृक्षों की कटान करके ले जा रहे दो ट्रैक्टर को पकड़ कर वन अधिनियम के तहत सीज की कार्रवाई की गई है मौके से ड्राइवर भागने में सफल रहा। इस दौरान वन दरोगा कन्हैया लाल, वनरक्षक रविंद्र कुमार यादव, पंकज कुमार वर्मा मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!