विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
रक्षा के क्षेत्र मे कलाम साहब ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया,छात्रो के लिए प्रेरणास्त्रोत – रघुवंशी

गंजबासौदा ।भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में उनका जन्मदिन विश्व छात्र दिवस के रूप मे मनाया जाता है । इसकी पूर्व संध्या पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने ग्रामीण प्रतिभावान बच्चो का सेमरी मे सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग कार्य कारिणी सदस्य राम कमल सिंह रघुवंशी ने बताया रक्षा के क्षेत्र मे कलाम साहब ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया। आज हम दुनिया की तीसरी सबसे बडी महाशक्ति है । कलाम साहब का व्यक्तित्व छात्रो के लिए प्रेरणास्त्रोत है । शिक्षा के क्षेत्र में उन्होने कई प्रयास किए थे। उनके सम्मान में ही यह दिवस मनाया जा रहा है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को प्यार से “पीपुल्स प्रेसिडेंट” के रूप में भी याद किया जाता है । यह उनका ही कमाल है आज भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशो की कतार मे शामिल है।हमको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवा अवस्था मे ही राष्ट्रीय हित मे लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था।

18 जुलाई 2002 को उन्हें भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में नामित किया गया।मुख्य अतिथि जनशिक्षक अमित श्रीवास्तव, साक्षरता सह समन्वयक महेंद्र सिंह ठाकुर और मातारानी मंदिर के मुख्य पुजारी महाराज बालाराम जी गुरूदेव महाराज ने डा कलाम को भारत का सुरक्षा वीर बताते हुए उनके द्वारा भारत को सुरक्षित बनाने अटल बिहारी वाजपेई के कंधे से कंधा मिलाकर किऐ गये परमाणु विस्फोट, मिसाइल तकनीक पर विस्तार से बताया । पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष चतर सिंह व समाजसेवी फेरन सिंह लोधी ने बताया कलाम साहब आज भी लाखों छात्रों के लिए मार्गदर्शक बने हुऐ हैं। विश्व छात्र दिवस उन सभी छात्रों को समर्पित है जो शिक्षा के माध्यम से अपने और समाज के भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। डॉ. कलाम ने हमेशा कहा था कि छात्र ही देश का भविष्य होते हैं, और उन्हें अच्छी शिक्षा और सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी समाज की होती है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य छात्रों के बीच शिक्षा, रचनात्मकता, और नवाचार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम मे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिला गंज बासौदा के जिला संयोजक सैयद शादाब अली द्वारा बच्चो को सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र एवं शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया । कार्यक्रम का संचालन ऋषीराज लोधी ने किया जबकि आभार चाँदनी पंथी ने व्यक्त किया । कार्यक्रम मे विशेष उपलब्धि पर जिन बच्चो को प्रमाण पत्र व कलम देकर सम्मानित किया गया उनमे मानसी राजपूत अंशुल पंथी प्रियांशी सेन नुपुर लोधी रानी लोधी कार्तिक लोधी दीपेश लोधी भावना लोधी प्रियंका लोधी यश पंथी अरूण लोधी परी लोधी सलोनी मालवीय अंश लोधी ऋषभ पंथी पवन लोधी सूर्यांश विश्वकर्मा चित्रांश पंथी ललिता लोधी कशिश विश्वकर्मा यश लोधी शामिल है ।

















Leave a Reply