(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल जी ने ग्रामीणों को सूचित किया है कि धुरिया और अन्हौली के आसपास एक विशाल सांप देखा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें और अपने परिवार के साथ सतर्क रहें।ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल जी ने वन विभाग के ऑफ़िस में भी इस संबंध में सूचना दे दी है। अब देखना यह है कि वन विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों और आसपास के क्षेत्रों में जाते समय सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें।ग्राम प्रधान की अपील ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल जी ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि अगर किसी को भी सांप दिखे, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।सतर्कता जरूरी ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और सांप के दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस तरह की सावधानियां बरतने से हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं।


















Leave a Reply