(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोलवा में ग्रामीणों ने चंपा कल को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि चंपा कल पर पानी जमने से बीमारी होने की संभावना है, और अगर ग्राम प्रधान ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे आगे भी धरना प्रदर्शन करती रहेंगी।ग्रामीणों ने मांग की है कि चंपा कल पर नाली की व्यवस्था की जाए, ताकि पानी जमा न हो और क्षेत्र में बीमारियों का खतरा न बढ़े। महिलाओं ने बताया कि वे अपनी समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से मिल चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो वे मजबूरन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगी। फिलहाल, ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है, और वे अपनी मांगों को लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए आगे भी आंदोलन करती रहेंगी। इस मौके पर उपस्थित अनेक महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे


















Leave a Reply