(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना. उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुँचने की प्रेरणा व दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में शिवम इंटरमीडिएट कालेज महुली की कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा निर्जला को आज सांकेतिक रूप में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया । उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए छात्रा दीपिका रानी,प्रियंका, रीता यादव,शांति कुमारी को शिक्षिका के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया। प्रधानाध्यापिका बनी निर्जला ने कार्यभार सम्भालते हुए बताया कि मैं पढ़ लिख कर प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हूँ। प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में छात्राओं को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। छात्राओ ने प्रार्थनासभा, छात्रउपस्थिति एवं शिक्षण कार्य आदि दायित्वों को निभाया तथा अध्यापिका बनी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लियाl
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अवधनारायण यादव,सुमन्त चौबे, वीरेंद्र कुमार, संजय यादव,देवेंद्र गुप्ता, शिक्षिका श्वेता कमल रानी,आकांक्षा कुमारी, ममता समेत विद्यालय अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l


















Leave a Reply