(दुद्धी, सोनभद्र – रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत महुली स्थित मालिया नदी घाट पर छठ महापर्व को लेकर व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग, टेंट, पेयजल तथा महिलाओं के स्नान के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छठ पूजा सेवा समिति का गठन किया गया है।यह महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को महुली खेल मैदान में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष, विंढमगंज) एवं ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से की। सर्वसम्मति से वीरेंद्र चौधरी को समिति का अध्यक्ष और अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार) को मुख्य संरक्षक चुना गया।समिति के संरक्षक मंडल में शामिल प्रमुख लोग:संजीव जौहरी, अरविंद जायसवाल, बुधनाथ कन्नौजिया, सुरेश चंद्र कन्नौजिया, डॉ. विनय श्रीवास्तव, विंध्याचल कन्नौजिया, सत्यनारायण कन्नौजिया, रामलखन कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया, कमलेश कन्नौजिया, विमल यादव, दिनेश यादव, सेकरार अहमद, दिलगज राम कन्नौजिया आदि।अन्य पदाधिकारी:उपाध्यक्ष: वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया, पंकज गोस्वामी कोषाध्यक्ष: विकास कुमार कन्नौजिया उर्फ विक्की, अभिषेक कन्नौजिया सचिव: शक्तिदेव कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया सह सचिव: राजनाथ गोस्वामी प्रबंधक: अमित कुमार कन्नौजिया, विवेक कुमार कन्नौजिया, उदय शर्मा, डॉ. अजय सिंह, पंकज कन्नौजिया, मुलायम यादव आदि कार्यक्रम संचालन:अध्यक्ष पद: राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटर कॉलेज, महुली)महांत्री: विकास राज उर्फ बबलू, आशीष कन्नौजिया, सूरज कन्नौजिया, रंजीत जायसवाल मंत्री: अंशु कन्नौजिया, नितेश, आलोक, अवधेश, सोनू कन्नौजिया, राकेश जायसवाल, शुभम, प्रदीप जायसवाल आदि कार्यकारिणी सदस्य:आनंद कन्नौजिया, सनूप, दीपक शर्मा, निखिल, दिलीप, सर्वेश, भारत, गुलशन, नवीन कुमार, ओमकार शुक्ला, हिमांशु चौरसिया आदि।मीडिया प्रभारी:सुशील गुप्ता, विवेकानंद मिश्र, धर्मेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार कन्नौजिया, बाबूलाल शर्मा, नितेश कन्नौजिया।बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय:मालिया नदी घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।घाट पर पर्याप्त लाइटिंग, टेंट, शुद्ध पेयजल, तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।महिलाओं के लिए अलग स्नान स्थल की व्यवस्था की जाएगी।छठ पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और समरसता के साथ मनाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
छठ पूजा को लेकर मालिया घाट पर तैयारियां शुरू, सेवा समिति का हुआ गठन


















Leave a Reply