Advertisement

Ladli Behna Yojana से जुड़ी 5 लाख महिलाओं की लिस्ट जारी, दिवाली से पहले ‘तोहफा’

Ladli Behna Yojana से जुड़ी 5 लाख महिलाओं की लिस्ट जारी, दिवाली से पहले ‘तोहफा’

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553


Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए प्रदेश की मोहन सरकार ने दी बड़ी राहत, जिनका लिस्ट में नाम उनके खाते होंगे फुल, जानें क्या है योजना, कैसे मिलेगा लाभ, योजना का लाभ लेने कैसे करें आवेदन, कैसे चेक करें अपना नाम, कैसे जुड़वाएं नाम?

Ladli behna yojana eligible women got benefit of ladli behna awas yojana know how(फोटो: सोशल मीडिया
ladli behna yojana 2025: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहनाय योजना को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश की मोहन सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए करोड़ों महिलाओं को राहत दे दी है। दिवाली से पहले आई इस खबर ने करोड़ों लाड़ली बहनों के चेहर खिला दिए हैं। यही नहीं खुशखबरी ये भी है कि इसका लाभ लाड़ली बहना योजना से जुड़ीं महिलाओं के साथ ही उन महिलाओं को भी मिल सकेगा जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, जिनके यहां इंटरनेट नहीं है, जिन्होंने आवेदन किया लेकिन अभी तक उनका नाम लाड़ली बहना योजना की लिस्ट में नहीं आया है। जानें क्या है खुशखबरी और क्या है मध्यप्रदेश सरकार की योजना?
लाड़ली बहनों को मिलेगा पक्का मकान
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाएं अब खुद के घर का सपना सच होते देख सकेंगी। सीएम मोहन यादव ने घोषणा की है कि सभी पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से पक्का घर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार लाड़ली बहनों को छत का आसरा देने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता देगी।
जानें किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ?

मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पक्के घर के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की इस योजना का लाभ उन महिलाओं को दे रही है, जो पहले से ही इस योजना (Ladli Behna Yojana) से जुड़ी हुई हैं। उनके खातों में हर महीने आने वाली किस्त के 1250 रुपए आते हैं। इसके लिए मध्यप्रदेश का निवासी होना जरूरी है। जो कच्चे मकान में रह रही हैं या फिर जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिला हो, वे ही इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!