विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
थाना आनंदपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई : 10 पेटी अवैध शराब व होन्डा मोबिलो कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कुल मशरूका ₹4.61 लाख जप्त, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आनंदपुर उनि अनुज प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना आनंदपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर निर्णायक कार्रवाई की।
कार्रवाई का विवरण:
मुखबिर की सूचना पर ग्राम जावती से आगे सुनखेर रोड पर दबिश देकर पुलिस ने एक होन्डा मोबिलो कार (क्रमांक MP04CQ6435) को रोका। मौके पर मौजूद दो आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जप्त मशरूका:

देशी प्लेन शराब : 10 पेटी (90 लीटर) – अनुमानित कीमत ₹50,000
होन्डा मोबिलो कार (सिल्वर) – 👉अनुमानित कीमत ₹4,00,000
दो मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹11,000
कुल जप्ती : ₹4,61,000/-
टीम की सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी आनंदपुर उनि अनुज प्रताप सिंह, प्र.आर. दयाराम अहिरवार, प्र.आर. जयसिंह भील, आर. विजय शर्मा, आर. दीपक रघुवंशी, आर. नन्नूलाल भील एवं सैनिक रविशंकर शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही।
विदिशा पुलिस की अपील:
नागरिकों से अनुरोध है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
















Leave a Reply