Advertisement

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला संपन्न।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला संपन्न।

आत्मनिर्भर भारत की हिस्सेदारी प्रत्येक भारतीय को विकास के मार्ग से जोड़ेगी – सरोज राजपूत।
भाजपा का स्वदेशी मंत्र अब धर- धर पहुंचेगा – राकेश गिरी।**

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला कार्यशाला संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आवाह्न पर भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, कार्यक्रम संयोजक रोहित खटीक, महामंत्री पूरन लोधी, सहसंयोजक आदित्य योगी व संकल्प जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि भाजपा स्वदेशी मंत्र लेकर आई है, जिसमें हमें गर्व है कि हमारे पास अद्भुत शिल्प कला के कारीगर उपलब्ध है

जिनकी कलाकृति पूरे विश्व को पसंद आती है,हमारी संस्कृति की धरोहर हमारे लोगों की कार्य कुशलता को विकसित करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का ही आहरण करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 25 सितंबर पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती से 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई जयंती तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जिला स्तर ,मंडल स्तर व बूथ स्तर पर संपन्न होंगे, इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, लोगों को जागरूक किया जाएगा आत्मनिर्भर की दिशा में हमारे लोग भी आगे आकर सहभागिता का निभाए, स्वदेशी अपनाएं जिससे हमारे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले। कार्यशाला में अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर,पवन जैन, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,नरेश तिवारी, सुनील खटीक, विकास यादव, जनमेजय तिवारी,पूनम अग्रवाल,विभा श्रीवास्तव, वंदना जायसवाल, पुष्पा यादव,रामा रजक, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, मुकेश तिवारी, राजेश नायक, रामगोपाल चौरसिया,पवन संज्ञा, ब्रजेंद्र लोधी, अमित जैन, सुनील रैकवार, हरीश अहिरवार, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, शिवचरण उटमालिया, विनय सेन, प्रशांत शुक्ला,गंधर्व सिंह, हिमांशु तिवारी ,अजय परमार,हनी जैन, संस्कार रजक, देवेंद्र लोधी आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!