Advertisement

सांसद बोले…मछली कांड में AI से फर्जी वीडियो बना रहे:मंत्री, विधायक, सांसद की छवि खराब करने की कोशिश; पुलिस कंट्रोल रूम में कार्रवाई कराने बैठूंगा

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

सांसद बोले…मछली कांड में AI से फर्जी वीडियो बना रहे:मंत्री, विधायक, सांसद की छवि खराब करने की कोशिश; पुलिस कंट्रोल रूम में कार्रवाई कराने बैठूंगा


भोपाल

राजधानी के बहुचर्चित ड्रग्स और लव जिहाद कांड के आरोपों से घिरे मछली परिवार के मामले में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा दावा किया है। सांसद ने कहा कि एआई और फोटोशॉप इमेज के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
सांसद ने कहा कि सत्य प्रताड़ित हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं । मेरा एक वीडियो वायरल किया, उसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद जी थे। मैंने सौ लीडर के नाम बताए कि इस प्रकार से भाजपा जीरो से लेकर आज यहां तक पहुंची है। सारे नाम डिलीट कर दिए। एक ही नाम को फोकस किया। सिर किसी का, धड़ किसी का। अब किसी जनप्रतिनिधि की छवि खराब नहीं कर सकते।

सांसद शर्मा ने कहा कि विधायक रामेश्वर शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर ऐसे मामलों की शिकायत कर चुके हैं।
सांसद बोले: भोपाल की जनता मेरा आचरण जानती है भोपाल सांसद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि एआई के माध्यम से सिर किसी का, धड़ किसी का जोड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। इसकी जनप्रतिनिधियों ने शिकायत की। विधायक रामेश्वर शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर शिकायत कर चुके हैं। शिकायतों की जांच होने पर उन लोगों की भी खैर नहीं है, जो दूसरे नाम से सिम लेते हैं। एआई के माध्यम से वीडियो बनाकर हम जैसे जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करते हैं।
सांसद ने कहा, पिछले 48 वर्षों से भोपाल की सरजमीं पर काम कर रहे हैं। मेरा आचरण, मेरा व्यवहार और कार्यप्रणाली भोपाल की जनता जानती है। भोपाल की जनता ने दो बार पार्षद और एक बार महापौर बनाया। 5 लाख 1499 मतों से देश के सबसे बडे़ लोकतंत्र के मंदिर में पहुंचाया। कम्प्यूटर लेकर एआई के माध्यम से दो-तीन लोगों की तिकड़ी काम कर रही है। उनके नाम भी सामने आए हैं।

विधायक रामेश्वर शर्मा से मुलाकात के दौरान बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया।

विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ ड्रग्स पैडलर आशू हसन की फोटो लगाई गई।
किसी को बख्शा नहीं जाएगा आलोक शर्मा ने कहा- मुझे लगता है कि इनका खराब समय आ गया है। पुलिस रात को जब सपाटे देगी तो ऑटोमैटिक नाम बोल देंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कोई कितनी बड़ी मछली मगरमच्छ हो। गलत काम करने की सजा सबको मालूम है क्या होती है। जो व्यक्ति गलत काम करता है। गलत लोगों को संरक्षण देता है और साफ सुथरे लोगों की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है। ऐसे लोगों को समाज भी माफ नहीं करेगा।

मंत्री कृष्णा गौर के साथ खड़े युवक की जगह ड्रग पैडलर की फोटो एडिट कर वायरल की जा रही है।

मंत्री कृष्णा गौर के साथ ड्रग्स पैडलर आशू हसन की तस्वीर वायरल की जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम में बैठ जाऊंगा कल्पना तो करिए कहीं आलोक शर्मा पुलिस कंट्रोल पहुंच गया और वहां बैठ गया। मैं कहूंगा कि तीन-चार दिन में इसकी जांच करो। तो जो लोग एआई के माध्यम से इस प्रकार के वीडियो-फोटो एडिट करके बना रहे हैं। उनका क्या हाल होगा। हम न गलत काम करते, न किसी को करने देते। करोगे तो उसे भुगतने के लिए भी तैयार रहो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!