टीकमगढ़ की गणेशपुरम कालोनी में चोरो ने जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ
सीसीटीवी केमरे की फुटेज मे कैद तीन नकाबपोश बदमाश
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़ की गणेशपुरम कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी का सामान लेकर निकलते दिख रहे हैं। यह घटना बुधवार तड़के सुबह तकरीबन 4 बजे हुई। दादी के श्राद्ध में शामिल होने गया था परिवार अज्ञात चोरों ने गणेशपुरम निवासी अंकुज खरे के किराए के मकान को निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराकर ले गए। पीड़ित परिवार मंगलवार को अपनी दादी के श्राद्ध में शामिल होने के लिए पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव लार खुर्द गया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार घर लौटा, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी चोरी अंकुज खरे ने बताया कि उनकी शादी जून में हुई थी। उनकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। शादी में मिले सोने की अंगूठी, चांदी की पायलें, बिछिया सहित अन्य जेवरात अलमारी में रखे थे। इसके अलावा 20 हजार रुपए नकद भी थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



















Leave a Reply