Advertisement

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत CHC लटेरी में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 आयोजित

विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत CHC लटेरी में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 आयोजित

विदिशा पुलिस ने रक्तदान कर दिया समाज को मानवता और सहयोग का संदेश
स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 का आयोजन आज दिनांक 17.09.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लटेरी में किया गया। इस अवसर पर थाना लटेरी पुलिस स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लेकर रक्तदान किया और समाज को मानवता एवं सहयोग का सकारात्मक संदेश दिया।
विदिशा पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनजागरण और सामाजिक जिम्मेदारी को भी प्राथमिकता देती है। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना लटेरी प्रभारी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ब्लड बैंक ऑफिसर, थाना प्रभारी उप निरीक्षक जय कुमार सिंह, थाना स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!