Advertisement

गाज़ीपुर मे हुई भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या पुलिस के निंदनीय कृत्य से कार्यकर्ता  बुरी तरह घायल होने के दो दिनों बाद हुई मृत्यु

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज़

वाराणसी

गाज़ीपुर मे हुई भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या पुलिस के निंदनीय कृत्य से कार्यकर्ता  बुरी तरह घायल होने के दो दिनों बाद हुई मृत्यु

जिला गाजीपुर के नोनहरा थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहे शांति पूर्ण धरना को दबाने के लिए आधुनिक भारत के जनरल डायर रूपी पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए बर्बर लाठी चार्ज जिसमेंभाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता श्री सीताराम उपाध्याय का स्वर्गवास हो गया व राजेश राय बागी घायल हो गए। इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना की निंदा करता हूं।

ये वही पुलिस अधीक्षक है जो जब जिला जालौन में तैनात थे तब जून 2024 में इन्होंने अपने कैम्प कार्यालय में तत्कालीन मण्डल अध्यक्ष श्री राममोहन चतुर्वेदी और एक मण्डल उपाध्यक्ष जो अपनी विनती लेकर गये थे, स्वयं की मौजूदगी में इन दोनों को इनती बर्बरता से पीटा की उनकी कई हड्डियां टूट गयी और महीनों इलाज चला पर उस समय भी इन पुलिस अधीक्षक पर कोई कार्यवाही नही हुई।अब तो एक कार्यकर्ता की जान चली गयी। क्या अब भी इनपर कोई कार्यवाही नही होगी। इनके जैसे कई अधिकारी विपक्ष के एजेंट बन कर अपनी भाजपा सरकार को निपटाने की साजिश रच रहे है।शीर्ष नेतृत्व एवं मा0 मुख्यमंत्री जी से आवाहन है कि ऐसे पुलिस कार्मिकों को मात्र निलंबित करना कोई दंड नही है, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार सहित समस्त दोषियों पर एफ0आई0आर0 दर्ज हो।देश – लापरवाही पर ज़ीरो टॉलरेंस”: 6 पुलिसकर्मी निलंबित, 5 लाइन हाजिरगाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद घायल युवक सीताराम मिश्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।जानकारी के अनुसार, रुकुंडीपुर गांव में बिजली का पोल गाड़ने को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने बिजली काटकर भीड़ पर लाठीचार्ज किया। इसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। सीताराम मिश्रा के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।मृतक के घर और गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा होने लगे हैं। हालात को देखते हुए नोनहरा थाना क्षेत्र में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने गाजीपुर पहुंचकर मामले की समीक्षा की। जिलाधिकारी को मजिस्ट्रेटी जांच के लिए पत्र भेजा गया। इस घटना के संबंध में 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!