Advertisement

सोनभद्र – * ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को 22 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत करीब ₹2,20,000) के साथ किया गिरफ्तार*

 

 

* ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को 22 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत करीब ₹2,20,000) के साथ किया गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 14.03.2026 को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा आर्यन एकेडमी के पास, बहद ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 103(1), 140(1), 238 बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 139/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹2,20,000) बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय*

दिनांक 14.03.2026 को समय 22:26 बजे, आर्यन एकेडमी के पास बहद ग्राम गोरारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-* अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

01. मु0अ0सं0 67/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

02. मु0अ0सं0 745/2023 धारा 380, 457, 411 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

03. मु0अ0सं0 14/2024 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र।

04. मु0अ0सं0 330/2024 धारा 147/323/427/504 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

05. मु0अ0सं0 333/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

06. मु0अ0सं0 371/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

07. मु0अ0सं0 394/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

08. मु0अ0सं0 332/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

09. मु0अ0सं0 06/2026 धारा 103(1), 140(1), 238 बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

10. मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

11. मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

01. प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

02. उ0नि0 राजेश जी चौबे एस0ओ0जी0 व सर्विलांस प्रभारी जनपद सोनभद्र।

03. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

04. उ0नि0 रणजीत सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

05. हे0का0 रामजीत शर्मा, का0 विनोद भारती, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

06. 04. हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!