Advertisement

“जल महोत्सव अभियान का हुआ आयोजन,ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प”

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

जल महोत्सव अभियान का हुआ आयोजन,ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प”


बनमई ग्राम पंचायत विकासखंड कूरेभार जिला सुलतानपुर में ‘जल महोत्सव अभियान ‘ का आयोजन; ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
में ‘हर घर जल’ और ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत ‘जल अपर्ण दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में जल संरक्षण को लेकर एक “जल संकल्प” सभा आयोजित की गई। प्रधान महोदया बबिता वर्मा जी द्वारा समिति का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान और स्थानीय जल समिति के सदस्यों का अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।


अधिकारियों ने दी तकनीकी जानकारी
जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों ने गाँव में बिछाई गई पाइपलाइन और हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना के बारे में विस्तार से बताया। बनमई ग्राम पंचायत में 435 घर जल से लाभान्वित हो रहे है। इस योजना का कार्य वी .टी.एल -गांजा (जे.वी) द्वारा किया गया है एवं इस योजना का रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य फर्म द्वारा 10 वर्षों तक कराया जाएगा इसके साथ सहायक अभियंता और उनकी टीम ने ग्रामीणों को पानी के रखरखाव और इसके सदुपयोग के प्रति जागरूक किया।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में जल निगम और संबंधित संस्थाओं के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
* रवि प्रताप सिंह (सहायक अभियंता, जिला सुलतानपुर जल निगम ग्रामीण)
• प्रदीप छाबड़ा (जूनियर इंजीनियर)
* डीपीएमयू टीम: जिला समन्वयक महोदय शिव मूर्ति सिंह जी नीरज त्रिपाठी, रामकृष्ण, सूरज सिंह और सुजीत सिंह।
* कार्यदायी संस्था (वी.टी.एल – गाजा ( जे.वी): प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष सिंह , ब्लॉक हेड -आदित्य विक्रम सिंह
इंजीनियर रजनीकांत , अनुराग मिश्रा , विजय शर्मा , राज राजेश
* आईयसए संस्था: ‘सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी’ से अनूप कुमार तिवारी
लिया गया 4 सूत्रीय ‘जल संकल्प’
सभा के अंत में सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि:
1. वे गाँव की जल व्यवस्था को अपनी निजी संपत्ति मानकर उसकी देखभाल करेंगे।
2. पानी का अपव्यय रोकेंगे और जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे।
3. हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
4. जल प्रबंधन के नए प्रयासों में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने सभी आगंतुकों और अधि

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!